मिला रोजगार,खिले चेहरे चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय में खुला रोजगार का पिटारा,1000 से अधिक युवाओं का हुआ चयन

अजीत पार्थ न्यूज बनकटी,बस्ती

जनपदीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में सोमवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन चन्द्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय,मथौली,बनकटी के प्रांगण में किया गया। उक्त मेले में 20 से अधिक कंपनियों नें प्रतिभाग किया। इस दौरान रोजगार पाने की उम्मीद लेकर पहुंचे करीब डेढ़ हजार अभ्यर्थियों में से 1022 युवाओं का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया।

मेले का उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। मेले में विभिन्न कंपनियों एवं स्थानीय नियोजकों द्वारा करीब 1962 रिक्त पदों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध कराए गए। इसमें कक्षा जूनियर हाईस्कूल से लेकर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और पॉलीटेक्निक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ।

उक्त रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों नें अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न कंपनियों में आवेदन किया और साक्षात्कार दिया। पद एवं शैक्षिक योग्यता के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 6000 रुपये से लेकर 22000 रुपये या उससे अधिक वेतन मिलने का अवसर निर्धारित किया गया था।

एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले के दौरान पूर्व विधायक रवि सोनकर,रामायण रघुनाथ सिंह, डॉ.अनिल कुमार मौर्य,जगदीश प्रसाद शुक्ल, डीडी सेवायोजन चन्द्र कान्त सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, सहायक सेवायोजन अधिकारी अंजलि शर्मा, नीलम मौर्य, अंकित पाण्डेय, डॉ.अनीता मौर्य प्राचार्य,निशा मौर्य,डॉ.सुनील गौतम, प्रीति, बीपी यादव, रिंकी, श्रृंखला पाल, अजय कुमार, ज्योति पाल, प्रमोद, अनुप्रिया मिश्रा, कृष्ण मोहन , शिखा पाण्डेय,अखण्ड प्रताप पाल, विषय कुमार यादव, राजीव कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!