कुर्सी पर बैठे-बैठे ही,हो गई दारोगा की मौत, लोगों नें समझा ड्यूटी दे रहे हैं दारोगा जी

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाने पर तैनात एक दारोगा की ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठे-बैठे ही मौत का मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह 55 बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गंदू नगला में नाइट ड्यूटी पर तैनात थे। मंगलवार की सुबह वह कुर्सी पर सिर झुकाकर बैठे हुए थे, इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों नें जब उन्हें आवाज दिया तो उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। अनहोनी को समझते हुए स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव द्वारा जब साथी दारोगा को छुआ गया तो वह लुढ़क गए। इसके बाद पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उक्त प्रकरण में क्षेत्राधिकारी राहुल यादव के अनुसार संभवत: दारोगा की मौत हार्ट अटैक से हुई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक उपनिरीक्षक अलीगढ़ जनपद के सादाबाद क्षेत्र के निवासी थे। उपनिरीक्षक की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!