अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता कुदरहा बस्ती
जनपद के कलवारी थाना अंतर्गत छरदही ग्राम में अज्ञात कारणों से एक विवाहिता का शव छत की कुंडी से लटकता हुए प्राप्त हुआ। परिजनों नें घटना की सूचना पुलिस को दिया, सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी गायघाट राम मणि उपाध्याय नें शव को फांसी के फंदे से उतरवा कर विधिक कार्रवाई हेतु भेज दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम नें घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम निवासी आरुषि उर्फ चांदनी 27 पत्नी चिंतामणि दुबे का मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे छत की कुंडी से लटकता हुआ मिला। उक्त घटना को देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतका का 6 वर्षीय पुत्र चिराग का रो-रोकर बुरा हाल है। विवाहिता नें किन कारणों से आत्महत्या किया है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।