अजीत पार्थ न्यूज लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा बुधवार को समाजवादी पार्टी जनपद कुशीनगर के जिलाध्यक्ष को छोड़कर समाजवादी पार्टी की समस्त जनपदों की जिला कार्यकारणी, विधानसभा अध्यक्षों सहित विधानसभा कार्यकारणी तथा अन्य फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षों सहित जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। उक्त जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी नें दिया है। उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिलाध्यक्ष के रूप में वर्तमान समय में राम अवध यादव कार्यरत हैं।