अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
हिंदू हितों के लिए समर्पित संगठन विश्व हिंदू परिषद की जनपद ईकाई की बैठक रविवार को आयोजित किया गया। उक्त बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन के विस्तार, सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार से जुड़े हुए विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष गोपेश पाल नें कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए संघर्षात्मक एवं रचनात्मक कार्य योजनाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा के साथ-साथ, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन पूर्णरूपेण प्रयासरत है। आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित कर समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान उन्होने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वह अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करें।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रांत उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, प्रांत से प्रमुख धर्मेंद्र चौरसिया, विभाग मंत्री विवेक सिंह, जिला उपाध्यक्ष गीतांजलि, दुर्गा वाहिनी संयोजिका रजनी, जिला सह मंत्री विनय सिंह रावत, जिला सह मंत्री दुर्गेश, नगर मंत्री अभिनव, गरिमा बाल संस्कार प्रमुख अल्का, दिलीप, दुर्गेश दास, शिवरतन, जिला समरसता प्रमुख प्रकाश सहित संगठन से जुड़े हुए विभिन्न अनुषांगिको के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


