बुआ के बेटे के साथ घूमने गया युवक अचानक सरयू नदी में लगाया छलांग, गोताखोर कर रहे हैं तलाश

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के कलवारी-टांडा पुल से गुरुवार को एक 18 वर्षीय युवक द्वारा अचानक सरयू नदी में छलांग लगा दिया गया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची कलवारी पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चला रही है।

फाइल फोटो- विपिन यादव 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुबौलिया थाना क्षेत्र के उमरिया चौकी के अंतर्गत सेमरा मुस्तहकम ग्राम निवासी विपिन यादव 18 पुत्र मूलचंद्र यादव अपने बुआ के पुत्र शिवम के साथ कलवारी-टांडा पुल पर घूमने गया हुआ था। इसी दौरान विपिन द्वारा अचानक पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दिया गया। विपिन को नदी में छलांग लगाते हुए देखकर उसके साथ मौजूद शिवम द्वारा घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई । जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना कलवारी पुलिस को दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सरयू नदी में युवक की तलाश शुरू कराना प्रारम्भ कराया। देर शाम तक विपिन का पता नदी में नहीं चल सका था। पुलिस एवं गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद दिखे।

error: Content is protected !!