अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के लालगंज थाना अन्तर्गत उजियानपुर ग्राम के पश्चिम सिवान में मंगलवार को एक 19 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका हुआ प्राप्त हुआ। सूचना के अनुसार खेत से लौट रही एक महिला की नजर पड़ने पर उसने परिजनों को मामले की सूचना दिया। मौके पर पहुंचे लोगों नें युवक को नीचे उतारा और निजी साधन से पीएचसी ले गए,जहां पर चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, सत्यम 19 पुत्र बसंत मंगलवार की सुबह बिना बताए घर से निकल गया था। भोजन करने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह घर नहीं आया। कुछ देर बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। भाई हरिलाल नें गांव में उसकी तलाश शुरू किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी बीच खेत से लौट रही महिला नें शव देखा और शोर मचाया।
सूचना पर चौकी प्रभारी कुदरहा रुदल बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। थानाध्यक्ष लालगंज दिनेश चंद्र चौधरी और फोरेंसिक टीम नें घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृत युवक के भाई हरिलाल नें बताया कि सत्यम कुदरहा बाजार में फालूदा की दुकान लगाता था, और करीब 15 दिन पूर्व वह कमाने के लिए दिल्ली गया हुआ था, लेकिन चार दिन पहले बिना बताए वह घर लौट आया था। मोटरसाइकिल खरीदने के बाद उसकी किस्त को लेकर वह परेशान रहता था। चार भाइयों में सबसे छोटा सत्यम होनहार था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


