🎇 आगामी 12 नवम्बर से आयोजित होगी भव्य रामलीला
अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के विशिष्ट संगठन सनातन धर्म संस्था द्वारा आयोजित होने वाले सातवें वर्ष की श्रीरामलीला महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर में भव्य जनजागरण शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का उद्देश्य नगर के प्रत्येक श्रीराम भक्त, माताओं-बहनों एवं नागरिकों को श्रीरामलीला महोत्सव के लिए निमंत्रित करने के साथ ही भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सनातन संस्कृति के प्रति जनजागरण करना था।




शोभायात्रा का शुभारंभ श्री कृष्ण मुरारी पांडेय इंटर कॉलेज से भगवान की झाँकी में बने प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी, हनुमान जी की आरती के साथ हुआ। भगवा ध्वजों, जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष, भजन-कीर्तन और भक्तिमय वातावरण के बीच शोभायात्रा रोडवेज, गांधीनगर, कंपनी बाग एवं कचहरी होते हुए श्री शिव मंदिर अमहट घाट पर पहुंची। शोभायात्रा के सम्पूर्ण मार्ग में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं नें पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
शोभायात्रा का समापन श्री शिव मंदिर, अमहट घाट में भगवान शिव के पूजन अर्चन एवं आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं नें भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा श्रीरामलीला महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया।
संस्था के पदाधिकारियों नें बताया कि इस वर्ष श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन लगातार सातवें वर्ष किया जा रहा है। इसकी विशेषता यह है कि इसमें 20 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का मंचन करते हैं। इस माध्यम से बच्चों में संस्कार, अनुशासन, त्याग, मर्यादा, कर्तव्यबोध एवं भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव का भाव विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
12 नवंबर से गोविन्द राम सक्सेरिया इंटर कॉलेज, गांधीनगर-बस्ती के प्रांगण में श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। संस्था नें नगर के समस्त श्रीराम भक्तों, माताओं-बहनों एवं नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर श्रीरामलीला के दिव्य मंचन का दर्शन करने तथा बाल कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। संस्था की ओर से शोभायात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, नगरवासियों, सामाजिक संगठनों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
शोभायात्रा में प्रमुख रूप से रमेश सिंह, डॉ.शैलेश सिंह, डॉ.ऋचा ओझा, राखी दूबे, आयुषी दूबे, सीए अभिषेक मणि त्रिपाठी, सीए मयंक राजपाल, आशीष शुक्ल, गोपेश पाल, डॉ.नवीन सिंह, मंगला प्रसाद दूबे, अतुल चित्रगुप्त, वैष्णवी दूबे, संध्या दीक्षित, चन्दन सिंह, शिव प्रसाद शुक्ल, ज्योति, खुशी, आयुषी, अंकुर वर्मा, आशीष शुक्ल, प्रशांत पाण्डेय, आलोक पांडेय, श्याम जी चौधरी, राकेश दूबे जेडी, अंकुर यादव, अर्पिता सिंह, शशि पांडेय, डॉ.रोहन दूबे, अनुराग पांडेय, मुक्तेश्वर नाथ आजाद, रितिकेश सहाय, सरदार सर्वजीत सिंह, राजेश चित्रगुप्त, शेष नारायण गुप्ता, कौशल गुप्ता, शुभम कसौधन, महादेव पाण्डेय, वेद बाबू, राजेश मिश्र, कर्नल के सी मिश्र, अखिलेश दूबे, कैलाश नाथ दूबे, अनुराग शुक्ल, सुशील मिश्र, भोलानाथ चौधरी, अर्पित गौड़, अभय त्रिपाठी, विनीत पांडेय, हरीश त्रिपाठी, अनिल सिंह, सन्नो दूबे, नरेश सडाना, सतीश सोनकर, सहदेव दूबे, ओमकार मिश्र, ओमप्रकाश दूबे, शिवनाथ चौबे, बृहस्पति मणि त्रिपाठी, नरेन्द्र तिवारी, मान्यता, अर्पिता, आद्या सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


