रेलवे क्रॉसिंग पर बाइक खड़ी कर पटरी पर सो गया युवक, हुई मौत, शव की नहीं हो सकी है पहचान

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के गौर थाना अंतर्गत गौर हलुवा मार्ग पर आईटीआई रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक युवक के ट्रेन से कटकर मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 7:15 बजे आईटीआई रेलवे क्रॉसिंग के किनारे बाइक संख्या यूपी 51 बीजे 2872 खड़ी कर युवक रेलवे पटरी पर सो गया और इस दौरान आई हुई ट्रेन से कटने की वजह से उसकी मौत हो गई। वाहन नंबर के अनुसार बाइक मालिक का नाम सूरज यादव बताया जा रहा है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

error: Content is protected !!