कांग्रेस पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नें अपने परिजनों के साथ मिलकर शिक्षिका की पीट-पीटकर किया हत्या, मृतका के पति मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर, शिक्षिका के पुत्र और पुत्री भी गंभीर रूप से घायल

अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता कलवारी, बस्ती

जनपद के कलवारी थाना अंतर्गत ताहिरपुर ग्राम में मंगलवार की सुबह करीब दस बजे पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट में पचास वर्षीया शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि उसके पति व पुत्र-पुत्री गंभीर रुप से घायल हो गए,जिनका इलाज चल रहा है।

फाइल फोटो- मृतका शिक्षिका सुधा यादव 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ताहिरपुर गांव में दो पट्टीदारो में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें एक पक्ष की सुधा देवी 51पत्नी सुधाशंकर यादव जिनका इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय बस्ती में मौत हो गई। जबकि उनके पति सुधाशंकर यादव की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज हेतु मेडिकल कार्य लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। उक्त मारपीट में उनके पुत्र अखिलेश यादव व बेटी अन्नू यादव को भी गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के बाद प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पंहुचे जबकि शिक्षिका के मौत के बाद एएसपी श्यामकांत तथा सीओ कलवारी बृजेश सिंह नें घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस नें अखिलेश के तहरीर पर लक्ष्मी यादव पत्नी रामनयन यादव जो कि कांग्रेस पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बताई जा रही हैं, उनके साथ दीपशिखा यादव पुत्री रामनयन निवासिनी बैजलपुर,आलोक यादव व आदर्श पुत्रगण प्रेमचंद्र यादव,प्रेमचंद्र पुत्र रामदेवी निवासी ताहिरपुर एवं दीनानाथ गोस्वामी निवासी भंगुरा तथा कुछ अन्य अज्ञात के विरूद्ध हत्या सहित विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच कर रही है।

सीओ कलवारी बृजेश सिंह नें बताया कि जांच में सामने आया कि लक्ष्मी देवी निवासिनी बैजलपुर थाना कलवारी अपने मायके ताहिरपुर जा रही थी। शिक्षिका के घर के सामने पंहुचने पर शिक्षिका के परिजनों नें उन पर अभद्र टिप्पणी किया। टिप्पणी से नाराज महिला नें अपने मायके फोन कर दिया। कुछ देर पर उनके मायके के लोग आ गए और इसी बीच दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि शिक्षिका के घर से कुछ दूरी पर स्थित कब्रिस्तान के पास तक जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट से दौरान दोनो पक्षो को चोटें लगने की बात सामने आई है।

उल्लेखनीय की कि शिक्षिका अयोध्या में रहकर गोंडा में परिषदीय विद्यालय में अपने दायित्यों का निर्वहन कर रही थीं। मृतका के पति को इलाज हेतु लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जबकि उनके बच्चों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। जबकि दूसरे पक्ष के घायलों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

आरोपियों व मृतका के बीच है पुरानी रंजिश

कलवारी। मृतका शिक्षिका व आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। जिसको लेकर दोनो पक्षों में कई बार विवाद हो चुका है। हाल ही में पुलिस नें न्यायालय के आदेश पर मृतका व घायलों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया था। न्यायालय मे दिये गये प्रार्थना पत्र में लक्ष्मी यादव नें लिखा था कि मृतका शिक्षिका के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर, सरकारी नौकरी करने की शिकायत उनके द्वारा किया गया था। उसी रंजिश में आरोपी 26 सितम्बर को उसके ऊपर हमला कर दिए और पांच हजार रूपया छीन लिए थे। पुलिस नें न्यायालय के आदेश पर विगत 8 अगस्त 2026 को मृतका सुधा देवी, उनके पति सुधाशंकर, अखिलेश, अन्नू, सचिन व कुछ अन्य के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया था।

error: Content is protected !!