सड़क हादसे में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के जीजा की मौत, बहन की हालत गंभीर

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

सड़क हादसे में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के जीजा की मौत हो गई है एवं उनकी बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें धनबाद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि दोनों लोग कार द्वारा बिहार के गोपालगंज से कोलकाता जा रहे हैं। उक्त हादसा धनबाद के जीटी रोड पर हुआ। इस हादसे में पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी की मौत हो गई, जबकि पंकज की बहन सरिता को गंभीर चोटें आई है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी को मुन्ना के नाम से भी जाना जाता था। वह रेलवे कर्मचारी थे और उनकी पोस्टिंग चितरंजन स्टेशन पर थी। वह बिहार में अपने गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान जीटी रोड पर धनबाद के निरसा के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। सूत्रों के अनुसार कुछ महीने पहले ही अगस्त 2023 में पंकज त्रिपाठी नें अपने पिता को खोया था।

error: Content is protected !!