अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश में होने वाले वर्तमान विधानसभा के नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी नें सात विधानसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जिसमें मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी नें अनुदेश प्रताप यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।
उल्लेखनीय है कि अनुदेश यादव समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव के बहनोई हैं। अनुदेश यादव की मां उर्मिला यादव दो बार मैनपुरी के घिरोर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी से विधायक रह चुकी हैं, साथ ही अनुदेश की पत्नी संध्या यादव मैनपुरी से समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुकी हैं।
इसी के साथ प्रदेश के कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर (अनुसूचित) से सुरेंद्र दिलेर, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्म राज निषाद एवं मंझवा से सुचिष्मिता मौर्या को भारतीय जनता पार्टी नें अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।