बस्ती मंडल के दो युवा नेताओं को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अलग-अलग राष्ट्रीय पार्टियों से मिला टिकट

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के नगर थाना क्षेत्र के निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश महासचिव संजय उपाध्याय को वर्तमान विधानसभा चुनाव में बोरीवली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का टिकट मिला है।

संजय उपाध्याय 

उल्लेखनीय की संजय उपाध्याय के पिता भगवती प्रसाद उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए थे और संजय उपाध्याय पिछले कई वर्षों से महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं।

संजय उपाध्याय को टिकट मिलने से भाजपा के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी नें बगावत कर दिया है। उन्होंने संजय उपाध्याय को बाहरी होने का आरोप लगाते हुए निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है।

इसी के साथ संत कबीर नगर जनपद के महुली थाना अंतर्गत भिटिनी निवासी संदीप पांडेय को महा विकास आघाड़ी संयुक्त मोर्चा द्वारा कांग्रेस पार्टी के बैनर तले 132 नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है।

संदीप पांडेय 

उल्लेखनीय की संदीप पांडेय जमीनी कार्यकर्ता है तथा उनका पूर्वांचल के मतदाताओं के साथ-साथ मराठी मतदाताओं में काफी अच्छी पकड़ है। बहुत कम उम्र के संदीप पांडेय को नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिलने पर जनपद के लोगों नें उन्हें बधाई दिया है।

महाराष्ट्र विधानसभा में आगामी 20 नवंबर को मतदान एवं 23 नवंबर को मतगणना की तारीख चुनाव आयोग नें घोषित किया है।

error: Content is protected !!