शिंदे की नई शिवसेना नें अपने धनुष से साधा उत्तर भारतीयों को

पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या का दर्शन कर दिया नया संदेश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नें रविवार को कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन का भगवा महाराष्ट्र में पूरे बहुमत से लहराएगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे शिंदे नें संवाददाता सम्मेलन में आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर कहा, आने वाले चुनाव में हमारी भूमिका बिल्कुल स्पष्ट है। हमारा भाजपा के साथ गठबंधन है। हम अयोध्या से ऊर्जा लेकर जाएंगे और 2024 में शिवसेना भाजपा का भगवा महाराष्ट्र में पूरे बहुमत से लहराएगा। शिंदे नें दावा किया कि अयोध्या और राम मंदिर शिवसेना तथा भाजपा के लिए कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा, यह हमारी आस्था और श्रद्धा का विषय है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, कई लोगों को हिंदुत्व से एलर्जी रही है और अब भी हो रही है। कई लोग जानबूझकर हिंदुत्व का अपमान कर रहे थे जबकि हिंदू धर्म एक जीवन प्रणाली है।

error: Content is protected !!