अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती
दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी द्वारा बनकटी क्षेत्र के जयपुर ग्राम निवासी पवन पांडेय उर्फ अंकित को बनकटी मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।
उल्लेखनीय है कि अंकित पांडेय द्वारा ग्रास रूट लेवल पर भारतीय जनता पार्टी संगठन को बढ़ाने का कार्य किया गया है, जिसके परिणाम स्वरुप पार्टी नें उन्हें इनाम के रूप में मंडल अध्यक्ष पद पर नवाजा है। बहुत ही कम उम्र के मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के बनकटी मंडल अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे।
उनके मनोनयन पर असम राज्य के प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख अश्विनी उपाध्याय, बौद्धिक प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक डॉ.अनिल कुमार मौर्य,
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल, रविचंद्र पांडेय, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल,अजय शंकर शुक्ल, सुग्रीव पाल सहित तमाम भाजपा नेताओं नें बधाई दिया है।