अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती
स्थानीय विकास खंड बनकटी के ग्राम पंचायत सजहरा के प्रधान प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रविचंद्र पांडेय के पिता चिंता हरण पांडेय का शनिवार की दोपहर असामयिक निधन हो गया।
उनके निधन की सूचना पर सजहरा ग्राम में स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, नगर पंचायत बनकटी अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल, जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्र व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी सहित तमाम ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्रीय लोगों नें शोक जताया है।
उल्लेखनीय है कि चिंता हरण पांडेय जलकल विभाग से अवकाश प्राप्त थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार को अयोध्या धाम में किया जाएगा।


