सुसाइड जोन बना कुआनो नदी का मूडघाट पुल,दो दिनों में हाईस्कूल के छात्र सहित युवक और युवती नें नदी में लगाया छलांग, एनडीआरएफ कर रही है खोज

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के कोतवाली थाना अंतर्गत मूडघाट पुल पर शनिवार की शाम एक युवक और युवती द्वारा नदी में छलांग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम नदी में दोनों को तलाश रही है। फिलहाल छलांग लगाए हुए युवक और युवती की पहचान नहीं हो पाई है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की दोपहर जनपद के सक्सेरिया इंटर कॉलेज में अध्यनरत हाईस्कूल के एक छात्र द्वारा भी द्वारा भी नदी में छलांग लगा दिया गया था। विगत एक माह पूर्व मुंडेरवा थाना क्षेत्र की निवासिनी एवं महिला महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा द्वारा भी मूडघाट पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया गया था। जिसका शव दो दिन बाद पुलिस नें बरामद किया था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक आएदिन उक्त पुल से घटनाएं हो रही हैं, ऐसी परिस्थिति में प्रशासन को पुल पर सुरक्षा हेतु जाली लगाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

error: Content is protected !!