अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती
जनपद के देईसाँड बाजार में आयोजित संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की चतुर्थ दिवस शारदा पीठ द्वारिका गुजरात से पधारे संत क्षितिज जी महाराज द्वारा उपस्थित श्रोताओं को कथा श्रवण करते हुए बताया कि वर्तमान परिवेश में धर्म की रक्षा हेतु माताओं को अपने शिशुओं को ध्रुव तथा प्रहलाद जैसे संस्कार प्रदान करने की आवश्यकता है। इस घोर कलिकाल में माताएं जब शिशु गर्भ में आता है तो मोबाइल में अपना अधिकतर समय व्यतीत करती हैं, जिसके कारण वर्तमान समय में जो संताने जन्म ले रही हैं, उनमें संस्कारों का समावेश कम परिलक्षित हो रहा है।
कथा को विस्तार देते हुए उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर व्याप्त पापाचार और अनाचार को समाप्त करने एवं धर्म की स्थापना करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण का अवतार हुआ था। श्रीमद् भागवत कथा इस कलिकाल में साक्षात भगवान श्री कृष्ण का वांग्मय है। इसे हमें बार-बार श्रवण करना चाहिए, जिससे मनुष्य के कई पीढियों का तरनतार होता है।
इस दौरान मुख्य यजमान मालती देवी, कथा संयोजक दीप नारायण मिश्रा, दिलीप शुक्ला, प्रवीण दुबे, देवमणि, घनश्याम, हरिश्चंद्र, व्यास शुक्ला, सत्यनारायण सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।


