अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
शुक्रवार को श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कालेज के सभागार में मतदाता साक्षरता क्लब से सम्बंधित निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। विजेताओं को प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल नें पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह के मार्गदर्शंन में करायी गई क्विज प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कालेज के अंश राव नें प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बेगम खैर कन्या इंटर कालेज की अरीबा खातून दूसरे और बाबूराम इंटर कालेज महुडर के आदित्य भट्ट तीसरे स्थान पर रहे।

मतदान व शुद्ध मतदाता सूची की महत्ता विषयक निबंध प्रतियोगिता में बेगम खैर की सुमैया खातून नें प्रथम, महुडर के आदित्य भट्ट नें द्वितीय व राजकीय कन्या इंटर कालेज की यशस्वी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
सभी विजेताओं को प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल नें पुरस्कृत करते हुए प्रोत्साहित किया और आवाहन किया कि वह विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर सहभागिता दर्ज कराएं।
इस दौरान देवेन्द्र तिवारी,गिरीश चौबे,अजय कुमार,अन्नपूर्णा पाण्डेय,रीतू गुप्ता,राम मोहन सिंह,प्रियंका सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।


