अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती
श्रीमद्भागवत कथा त्वरित फल देने वाली कथा है, इसको बारंबार हमें श्रवण करना चाहिए। पृथ्वी पर भगवान श्रीकृष्ण के साक्षात वांग्यमय के रूप में श्रीमद् भागवत कथा को जाना जाता है। यह अमृत प्रदान करने वाली कथा है, इसे श्रवण करने के लिए देवता भी लालायित रहते हैं। उक्त सद्वचन स्थानीय बनकटी बाजार में आयोजित संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस ज्योतिष पीठ बद्रिका आश्रम से पधारे दंडी स्वामी विनोदानंद सरस्वती जी महाराज नें उपस्थित श्रद्धालुओं को सुनाया।

कथा का विस्तार देते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा इस घोर कलिकाल में पापों का नाश करने वाली कथा है। इससे परिवार में सुमति का विस्तार होता है। यह कथा स्वयं के आत्मसात कराने वाली कथा है। इस कथा का अधिकारी हर मनुष्य है,यह जहां पर भी सुगमता से प्राप्त हो,वहाँ पर जाकर बार-बार इस कथा रूपी रस को पीने का प्रयास करना चाहिए।
इस दौरान प्रमुख रूप से मुख्य यजमान इं.शिवप्रसाद उपाध्याय, कौशल्या उपाध्याय, चंद्रभाल पाठक, काशी प्रसाद पांडेय,हरिराम मिश्रा, कुणाल पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


