अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम द्वारा लंका से वापस आने के बाद पुनः परित्यक्ता होने पर मां सीता नें गंगा मैया से पांच वरदान मांगे थे। जिसमें प्रथम वरदान के रूप में मांगा था कि मेरे पिता महाराज जनक मुझे पुनः मिथिला न ले जा सकें। द्वितीय वरदान के रूप में यह मांगा की मेरे देवर लक्ष्मण जी सकुशल अयोध्या पहुंच जाएं। तृतीय वरदान के रूप में यह मांगा की मुझे कितना भी कष्ट पड़े लेकिन मेरे आंखों में अश्रु की धारा न बहे। चतुर्थ वरदान के रूप में माँगा कि प्रभु श्रीराम को मेरे वियोग में विचलित न होना पड़े तथा पंचम वरदान के रूप में यह मांगा की मेरे पुत्रों को उनके पिता का दर्शन हो।

उक्त सद् वचन स्थानीय बनकटी बाजार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के चतुर्थ दिवस ज्योतिष पीठ बद्रिकाश्रम से पधारे दंडीस्वामी विनोदानंद सरस्वती जी महाराज नें उपस्थित श्रद्धालुओं को सुनाया।
उन्होंने कथा का विस्तार करते हुए कहा कि पुत्रों का जन्म भाग्य से होता है, किंतु बेटियों का जन्म परम सौभाग्य से होता है। उन्होंने कहा कि पुत्र एक कुल की शान होता है, जबकि पुत्रियाँ दो-दो कुलों की शान होती हैं। भागवत कथा के मर्म को बताते हुए उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु नें वामन रूप धारण कर महाराज बलि के दरबार में याचक के रूप में गए थे। इस कारण हमें राजा बलि के रूप में भक्ति एवं दानवीर बनना चाहिए। अपनी भक्ति और दान के कारण ही बलि इतिहास में अमर हो गए। उन्होंने भगवान की प्राप्ति के लिए अपने गुरु का परित्याग कर दिया था।
इस दौरान प्रमुख रूप से मुख्य यजमान इं.शिव प्रसाद उपाध्याय, कौशल्या उपाध्याय, काशी प्रसाद पांडेय, भालचंद्र पाठक, पवन उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, हिमांशु मिश्रा, आदित्य पांडेय, ब्रजेश उपाध्याय, छोटू उपाध्याय, ऑर्गन वादक विजय मिश्रा, तबला वादक बबलू शुक्ला सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।


