जो करुणा से परिपूर्ण एवं अजात शत्रु हो उसे संत कहते हैं : विनोदानंद सरस्वती

अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती

जीवन का मर्म एवं रहस्य श्रीमद् भागवत कथा में छिपा हुआ है। इसको बार-बार श्रवण करने का प्रयास करना चाहिए। संत का स्वभाव करुणा से परिपूर्ण होना चाहिए, केवल वस्त्र एवं चंदन धारण करने से कोई संत नहीं होता है। संत समाज का दिग्दर्शक होता है, समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उक्त सद् वचन स्थानीय बनकटी बाजार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के तृतीय दिवस ज्योतिष पीठ बद्रिका आश्रम से पधारे दंडी स्वामी विनोदानंद सरस्वती जी महाराज नें उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा के मर्म की व्याख्या करते हुए बताया।

उन्होंने कथा का विस्तार करते हुए कहा कि दर्पण व्यक्ति के बाह्य आवरण को प्रदर्शित करता है जबकि आवश्यकता है कि मनुष्य की आंतरिक आवरण को सुसज्जित करने की। उन्होंने बताया कि तीन स्थानों पर बगैर निमंत्रण के भी जाया जा सकता है- वह स्थान है गुरु, पिता और मित्र का निवासस्थान, किन्तु उक्त कथन माता सती के पिता दक्ष के यज्ञ में चरितार्थ नहीं हुआ, जिसके कारण मां सती को अग्नि का आवाहन् कर स्वयं को समर्पित करना पड़ा। श्रीमद् भागवत कथा की व्याख्या करते हुए विनोदानंद सरस्वती जी नें कहा कि ध्रुव के चरित्र को आज के बालकों को आत्मसात करना चाहिए, वर्तमान समाज संस्कार से विहीन हो रहा है जिसका प्रभाव हमारे पिढियों पर पड़ रहा है।

इस दौरान मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक डा.अजीत मणि त्रिपाठी नें किया। कथा में प्रमुख रूप से मुख्य यजमान इं. शिवप्रसाद उपाध्याय, कौशल्या उपाध्याय, ऑर्गन वादक विजय मिश्रा, तबलावादक बबलू शुक्ला, काशी प्रसाद पांडेय,कुंवर जितेंद्र सिंह, गोरखनाथ पांडेय, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, पवन उपाध्याय पंकज उपाध्याय सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

error: Content is protected !!