अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
सहारनपुर के बहुचर्चित गंगोह विधानसभा से विधायक रहीं व समाजवादी पार्टी की सरकार में पूर्व राज्य मंत्री शगुफ्ता खान का सोमवार की सुबह निधन हो गया। सूचना के अनुसार वह लंबे समय से बीमार चल रही थी, उनके निधन पर सहारनपुर जनपद की अंबाला मार्ग पर स्थित उनके आवास पर उनके समर्थकों तथा शुभचिंतकों की भारी भीड़ लग गई।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शगुफ्ता खान काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। वह नकुड़ में संचालित होने वाली सरोकार सामाजिक संस्था की अध्यक्ष भी थीं। वह नकुड़ से नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के साथ-साथ गंगोह विधानसभा से विधायक का भी चुनाव लड़कर अपनी पहचान बनाई थीं। उनके पति खालिद खान नकुड़ नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा साल 2022 के विधानसभा चुनाव में उनके पुत्र साहिल खान नें नकुड़ विधानसभा क्षेत्र से किस्मत आजमाया था।


