हर्रैया, बस्ती
जनपद के हर्रैया थाना अंतर्गत लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरैया कस्बे के परिवहन निगम की चेकपोस्ट के निकट अनियंत्रित निजी एंबुलेंस नें दो मोटरसाइकिलों में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ग्राम निवासी शिवचंद्र पुत्र रामदेव व हरैया थाना क्षेत्र के बड़हर कला निवासी बद्रीनाथ पुत्र राम प्रकाश, हरदिया निवासी हिमांशु पुत्र हरिशंकर तथा राम शंकर पुत्र गंगा राम घायल हो गए।
सभी घायलों को सीएचसी हर्रैया ले जाया गया, जहां पर दो की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक नें जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया।


