विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने एवं गर्भपात कराने वाले आरोपी को पुलिस नें किया गिरफ्तार

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र की एक 19 वर्षीया युवती को विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने व बाद में गर्भ ठहरने पर गर्भपात कराने के आरोपी को दुबौलिया पुलिस नें गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए रवाना कर दिया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 19 वर्षीया युवती को नानकार ग्राम निवासी रवि कुमार द्वारा विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा और बाद में गर्भ ठहरने पर गर्भपात कराने का दबाव युवक द्वारा बनाया गया और उसके बाद विवाह से मुकर गया।‌ पीड़िता युवती की तहरीर पर दुबौलिया नें भारतीय न्याय संहिता की धारा 69,61(1), 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुट गई। सोमवार को आरोपी युवक रवि कुमार को थानाध्यक्ष की टीम नें गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए रवाना कर दिया गया।

error: Content is protected !!