अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता महादेवा बस्ती
कुछ नया करने का जज्बा लिए, ग्राम प्रधान द्वारा समाज में एक नई और अनोखी पहल की गई है, जिसकी लोग भूरि-भूरि कर रहे हैं। पूरा मामला जनपद के विकास खंड कुदरहा के ग्राम पंचायत गोनार का है, जहां पर सोमवार को ग्राम प्रधान अजीत पाल उर्फ ‘डब्लू’ द्वारा अपनी छोटी पुत्री ईशान्वी सूर्यवंशी के जन्मदिवस पर बड़ी संख्या में गांव में मौजूद ग्रामीणों को कंबल बांटा गया।

इस दौरान ग्राम प्रधान अजीत पाल नें बताया कि उनकी छोटी पुत्री के जन्मदिवस पर वह कुछ नया करना चाहते थे, इस कारण उनके मन में आया कि इस कड़ाके की ठंड में ग्रामीणों को कंबल उपलब्ध कराया जाए। एक तरफ सरकार जहां ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ ‘ योजना पर काम कर रही है तो हम लोगों का भी फर्ज बनता है कि बेटियों के लिए एक कदम और आगे आया जाए। इस दौरान उनके पिता राम बचन पाल और मां अरुणा पाल द्वारा गरीबों को कंबल ओढ़ाकर पौत्री के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गिरिजेश पाल, रंजन पाल, अमरनाथ यादव, लाल बिहारी यादव, रामकेश यादव, रोहित, राममिलन, सुभाष यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


