दहेज हत्या के आरोपी पति को लालगंज पुलिस नें किया गिरफ्तार, करीब आठ माह पूर्व हुआ था विवाह

अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती

जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत मथौली ग्राम में रविवार की रात करीब डेढ़ बजे आठ माह पूर्व विवाहित हुए दुल्हन की हत्या के मामले में वांछित पति को स्थानीय पुलिस नें सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए रवाना कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संतकबीरनगर जनपद के महुली थाना अंतर्गत बारीडीहा ग्राम निवासी उर्मिला देवी पत्नी हरिलाल नें लालगंज थाने में तहरीर दिया था कि उसकी पुत्री कंचन का विवाह विगत 13 मई 2025 को अरविंद कुमार पुत्र राम कोमल निवासी ग्राम मथौली, थाना लालगंज, बस्ती के साथ धूमधाम से हुआ था। प्रार्थिनी की पुत्री कंचन को उसके पति, पिता राम कोमल,बड़ा भाई संजय कुमार व सास दहेज के लिए मारने-पीटने के साथ-साथ प्रताड़ित किया करते थे।

विगत तीन जनवरी की रात्रि करीब डेढ़ बजे उक्त लोगों द्वारा उसकी पुत्री की हत्या कर दिया गया। उक्त मामले में पुलिस द्वारा मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस नें भारतीय न्याय संहिता की दहेज हत्या से संबंधित धारा एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था।

उक्त मामले में वांछित पति अरविंद कुमार को थानाध्यक्ष लालगंज संजय कुमार, उपनिरीक्षक राधेश्याम प्रसाद, आरक्षी राकेश तिवारी, अनिल यादव, विकास गौड़ द्वारा सोमवार को मथौली ग्राम के बाहर मार्ग पर करीब एक बजे गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए रवाना कर दिया।

error: Content is protected !!