पांच दिन से लापता युवक की साइकिल मिली सरयू नदी के तट पर, ग्रामीणों के अनुसार कहीं नदी में तो नहीं कूद गया युवक

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के दुबौलिया थाना अंतर्गत दुबौलिया बाजार निवासी एक युवक विगत 2 जनवरी की सुबह घर से बिना बताए निकल गया, परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू गुप्ता 27 पुत्र देवी प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम दुबौलिया बाजार, थाना दुबौलिया, बस्ती विगत 2 जनवरी की सुबह करीब सात बजे घर से बिना बताए साइकिल लेकर निकल गया था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक उक्त युवक की साइकिल मंगलवार को सरयू नदी के चांदपुर घाट के निकट संदिग्ध परिस्थिति में पाई गई। नदी के किनारे युवक की साइकिल मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

error: Content is protected !!