अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के गौर थाना अंतर्गत टिनिच-वाल्टरगंज मार्ग पर कर्मी गांव के सामने सोमवार की देर रात करीब पौने आठ बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप नें मोटरसाइकिल सवार युवक को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के सिर पर पिकअप का पहिया चढ़ गया था, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

फाइल फोटो- मृतक हरिओम मिश्रा
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौर थाना अंतर्गत साड़ीहिच्छा ग्राम निवासी हरिओम मिश्रा 22 पुत्र मुन्ना मिश्रा मोटरसाइकिल से जा रहे थे, इसी बीच कर्मी गांव के निकट अनियंत्रित पिकअप नें बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक नें हरिओम को अस्पताल पहुंचाने के बाद मौके से फरार हुआ। सूचना के अनुसार मृतक युवक मेडिकल स्टोर का संचालन करता था। हादसा इतना भयानक था कि मृतक का हेलमेट बुरी तरीके से चकनाचूर हो गया और सिर में गंभीर चोटें लगने की वजह से मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करने हेतु जिला अस्पताल के मर्चरी में भेजवाया। युवक के असामायिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


