भाजपा जिलाध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी मामले में पुलिस नें दर्ज किया मुकदमा

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के ऊपर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया,और अधिकतर पदाधिकारियों एवं समर्थकों द्वारा उक्त टिप्पणी के विषय में घोर निंदा किया गया।

उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक बस्ती को दिए तहरीर में जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ग्राम व पोस्ट लालगंज, बस्ती नें आरोप लगाया है कि विगत 10 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम जनपद की हरैया तहसील में पूर्व निर्धारित था। उक्त कार्यक्रम के तैयारी के क्रम में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र जी द्वारा मंच पर उपस्थित होने वाले गणमान्य लोगों तथा हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं की सूची अपने लेटर पैड पर जारी किया गया था।

उक्त सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। जिसके क्रम में भरत सिंह पुत्र सभाजीत सिंह निवासी ग्राम नेवारी, पोस्ट दर्जी कुआं, जनपद गोंडा द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी किया गया था। उक्त टिप्पणी से जिलाध्यक्ष की प्रतिष्ठा धूमिल होने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई थीं। पुलिस नें उक्त मामले में तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 353(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।

error: Content is protected !!