भाई की हत्या पर घर में आयोजित था नारायण बलि की पूजा,पुरोहितों से आरोपी नें मांगा आधारकार्ड, इसी दौरान हुआ विवाद, पत्नी सहित दो पंडितों की गोली मारकर किया हत्या

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

जनपद आजमगढ़ में मंगलवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में पूजा के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि बाजार से घर पहुंचे अरविंद सिंह नें पुरोहितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद पिस्टल से फायरिंग कर दिया, जिसमें उसकी पत्नी बबीता और दो पुरोहितों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरविंद सिंह के घर में मंगलवार की शाम अनुष्ठान चल रहा था । घर में चार पुरोहित, अरविंद की पत्नी बबीता, एक बेटा और एक बेटी मौजूद थे। शाम करीब छ: बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा और पूजा होते देख पुरोहितों से सवाल-जवाब करने लगा। इसके बाद उसने उनसे आधार कार्ड मांगना शुरू कर दिया। आधार कार्ड मांगने को लेकर अरविंद और पुरोहितों के बीच बहस होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान अरविंद नें घर में रखी पिस्टल निकाल लिया और फायरिंग कर दिया। गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता सिंह के साथ पंडित महेंद्र पाठक और पंडित अखिलेश मिश्र की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में राइफल से भी एक गोली चलाए जाने की बात सामने आ रही है।

सूचना के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व अरविंद के भाई गुड्डू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भाई की आत्मा की शांति के लिए परिवार में नारायण बलि पूजा कराने की बात चल रही थी। कहा जा रहा है कि अरविंद इस पूजा के खिलाफ था और उसने पत्नी तथा मां से पूजा न कराने को कहा था। इसके बावजूद घर पर पूजा रखी गई, जो पिछले दो दिनों से चल रही थी। घटना के समय अरविंद घर पर नहीं था।

फायरिंग होते ही पूजा में मौजूद अन्य पुरोहित मौके से भाग निकले। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू किया । घटना के बाद आरोपी अरविंद सिंह अपने बच्चों के साथ घर के अंदर बंद है, जिसे बाहर निकालने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उससे बातचीत कर रहे हैं। पुलिस नें मामले में हथियार और फायरिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ भेजे गए हैं।

error: Content is protected !!