बस्ती
एक तरफ प्रशासन कहता है कि क्षेत्र में बगैर वैध लाइसेंस एवं अग्निशमन यंत्रों के पटाखों की बिक्री नहीं की जाएगी, वहीं दूसरी तरफ तेज आवाज वाले एवं भारी मात्रा में प्रदूषण करने वाले पटाखों के शोर से नवजात बच्चों एवं बुजुर्गों सहित अधिकांश हृदय रोगियों का जीवन मुहाल बना रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस द्वारा अवैध पटाखे न बेचने की चाकचौबंद व्यवस्था की गई थी, तो भारी मात्रा में अवैध पटाखों की दुकानें कैसे विभिन्न कस्बों एवं चौराहों पर लगी रहीं और उक्त दुकानों से देर रात तक अवैध पटाखों की बिक्री जारी रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लालगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न कस्बों एवं चौराहों पर पुलिस सायरन बजाकर अवैध पटाखों की दुकानों से पटाखे की वसूली करती हुई दिनदहाड़े देखी गई।
लोगों का कहना है कि जब प्रशासन द्वारा बगैर वैध लाइसेंस के कम विस्फोटक क्षमता वाले पटाखों की बिक्री के लिए व्यवस्था की गई थी तो कैसे हर छोटे-मोटे कस्बों सहित विभिन्न चौराहों पर अवैध पटाखों की दुकानों की भरमार देखी गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक पटाखों की बिक्री में पुलिस एवं प्रशासन की कार्य प्रणाली में कहीं-कहीं झोल है। जिसका खामियाजा बूढ़े, बच्चे एवं दिल के रोगी भुगत रहे हैं। इसी के साथ प्रदूषण का आलम यह रहा कि विभिन्न बाजारों में शाम के बाद ही धुंध एवं धुएं के आगोश में रहे।
खबर में लगी हुई फोटो काल्पनिक है, इसका मूल फोटो से कोई सरोकार नहीं है।


