भैयादूज के एक दिन पहले स्पोर्ट्स बाइक से जा रहे चार बहनों के इकलौते भाई को अज्ञात कार नें मारा टक्कर,बाइक बिजली के खंभे से टकराया, हुई दर्दनाक मौत

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के गौर थाना अंतर्गत टिनिच-गौर मार्ग पर आमा ग्राम के निकट सोमवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बेतौहा ग्राम निवासी अनुराग 18 पुत्र गोपाल प्रसाद अपनी यामाहा स्पोर्ट बाइक संख्या यूपी 51 बीवाई 3617 से कहीं जा रहा था कि इसी दौरान एक अज्ञात कार नें उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे युवक की बाइक सड़क के किनारे लगे हुए बिजली के खंभे से टकरा गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों द्वारा आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त भीषण दुर्घटना में स्पोर्ट बाइक के परखच्चे उड़ गए। उल्लेखनीय है कि मृत युवक चार बहनों का इकलौता भाई था। युवक के पिता पूर्व में विदेश में काम करते थे, वर्तमान समय में वह महाराष्ट्र के नासिक में रोजी-रोजगार के सिलसिले में रहते हैं। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!