संदिग्ध परिस्थिति में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला किशोरी का शव, किशोरी के पिता रोजी-रोजगार के सिलसिले में रहते हैं बाहर

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत कबरा खास ग्राम में मंगलवार की शाम एक किशोरी का शव घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ प्राप्त हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कबरा खास ग्राम निवासी अंशू 15 पुत्री जितेंद्र कुमार मंगलवार की शाम करीब पांच बजे घर के कमरे में थी। इसी दौरान उसने कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसकी मां गीता देवी और दादी धान के खेत में काम करने गई थीं। किशोरी के पिता बाहर रहकर निजी नौकरी करते हैं।

इस दौरान गांव के चौकीदार की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक लालगंज दिनेश चंद्र चौधरी,उपनिरीक्षक रामनाथ यादव मयहमराही किशोरी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।किशोरी की असामयिक मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है।

error: Content is protected !!