अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार बनकटी मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय के नेतृत्व मे मंडल बैठक कर हर घर तिरंगा अभियान एवं मतदाता पुनरीक्षण के लिए रूप-रेखा तैयार किया गया।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल, प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह का का उद्बोधन कार्यकर्ताओ को प्राप्त हुआ।
इस दौरान अंकुर वर्मा नें कहा कि संगठन के मंशा के अनुरूप दोनों कार्यक्रमों की सफलता के लिए समस्त कार्यकर्ता प्राणप्रण से जुट जाएं।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री राम वृक्ष गुप्ता, जनार्दन शुक्ल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, विवेकानन्द शुक्ल,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रविचंद्र पाण्डेय, सुग्रीव पाल, फूलदेव त्रिपाठी, हरीश चंद्र चौधरी, राजेन्द्र यादव, राधेरमण सिंह, शिवम सिंह, मनोज कुमार, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, अतुल पाल, दयानंद मिश्रा,अखिलेश शुक्ल, लक्ष्मी गुप्ता सुभाष शुक्ला, साधूशरण शुक्ला, रमेश यादव, सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।