अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
रेलवे स्टेशन बस्ती में पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरी एक किशोरी प्लेटफार्म पर ही रह गई और ट्रेन रवाना हो गई। जीआरपी नें उसे उसके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है।
जीआरपी के अनुसार बिहार के मोतिहारी जिले के पिपरा थाना क्षेत्र का एक परिवार रेलगाड़ी से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान उनकी 14 वर्षीया किशोरी पानी लेने के लिए बस्ती स्टेशन पर उतर गई,जबतक वह अपने बोगी के पास पहुंचती तबतक ट्रेन रवाना हो गई। परिवार वालों नें इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दिया, तो स्टेशन पर जीआरपी द्वारा सर्च अभियान चला कर किशोरी को थाने ले आया गया। सूचना के बाद बस्ती रेलवे स्टेशन पर पहुंचे परिजन उसे अपने साथ घर ले गए।


