सेवाभारती द्वारा आयोजित किया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ो मरीज का चिकित्सकों नें किया जांच

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रकल्प सेवाभारती के तत्वावधान में बस्ती सदर विकास खंड के वाल्टरगंज बाजार में रविवार को नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में मरीजों की जांच करने के पश्चात चिकित्सकों नें उन्हें दवा वितरित किया।

शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सेवाभारती के जिलाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य डा. प्रमोद कुमार उपाध्याय नें कहा कि समय-समय पर सेवाभारती द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी श्रृंखला में उक्त शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का उद्देश्य है कि ग्रामीण अंचल में निवास करने वाले मरीजों को विशिष्ट चिकित्सकों के माध्यम से उनके स्वास्थ्य का परीक्षण करने के,साथ ही उन्हें मेट्रोपोलियन सिटी जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ. आलोक मणि त्रिपाठी, डॉ.शुभम पांडेय, डॉ.हर्ष कुमार शर्मा, विभाग प्रमुख सुनील मिश्र,शिविर प्रमुख वनवारी लाल साहू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!