बड़े मंगल पर पोखरनी चौराहे पर भंडारे का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बस्ती : ज्येष्ठ मास के द्वितीय मंगलवार के शुभ अवसर पर बस्ती-आंबेडकरनगर मार्ग स्थित पोखरनी चौराहे पर श्रद्धालुओं की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत नगर और गांव के लोगों के साथ कमेटी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

आयोजन में अशोक बाबा, श्रीप्रकाश गौतम, जितेंद्र यादव, सूरज पाल, शिवमगन उपाध्याय, जयराम यादव और श्रीप्रकाश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है। भंडारे को सफल बनाने में गांव के लोगों का विशेष सहयोग रहा।

error: Content is protected !!