अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के कप्तानगंज थाना अंतर्गत हरदी ग्राम में बुधवार की सुबह एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। उक्त घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

फाइल फोटो- मृतक यशोवर्धन सिंह उर्फ प्रभव सिंह
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदी ग्राम निवासी कीर्ति सिंह पत्नी संदीप सिंह अपने 6 वर्षीय पुत्र यशोवर्धन सिंह उर्फ प्रभव सिंह के साथ घर पर थीं। मां-बेटे दोनों एक ही कमरे में अंदर मौजूद थे कि अचानक कमरे के भीतर से चीख-पुकार मच गया। इस दौरान मौके पर मौजूद आसपास के लोगों द्वारा कमरे के पास पहुंचकर दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुए, तो देखा कि यशोवर्धन सिंह उर्फ प्रभव का शव कमरे में लहुलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है और उसकी मां कीर्ति सिंह गंभीर रूप से घायल थीं साथ ही कीर्ति अपने बेटे के शव के साथ जोर-जोर से चिल्ला रही थी।
घटना की खबर सुनते ही चौकी प्रभारी दुबौला विवेकानंद तिवारी मौके पर पहुंचे और डायल 112 की टीम के सहायता से गंभीर रूप से घायल कीर्ति सिंह को जिला अस्पताल इ भेजवाया। पुलिसिया जांच में पता चला है कि मामला पारिवारिक कलह का है। जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल कीर्ति सिंह का अपनी सास के साथ सुबह ही विवाद हुआ था। उसके बाद वह अपने बच्चों के साथ घर के कमरे में बंद कर लिया था।
फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मामले के संबंध में साक्ष्य जुटाए हैं। उक्त घटना किन परिस्थिति में हुआ है पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।


