तीसवीं वाहिनी पीएसी नें बाढ़ राहत के संदर्भ में लोगों को किया जागरूक

अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता कलवारी, बस्ती

जनपद के विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत बेनीपुर में सोमवार को 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा की बाढ़ राहत टीम गांव के लोगों को बाढ़ से बचाव के लिए जागरूक किया।

टीम के प्लाटून कमांडर कमलेश कुमार ने बाढ बचाव कार्यों का व्वहारिक प्रदर्शन करते हुए लाइफ जैकेट के उपयोग, घबराने के बजाय संयम रखने की जरूरत, सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने एवं राहत कार्यों में सहयोग के बारे में जानकारी दिया।

इस दौरान जिला राहत आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने परिवार एवं पशुधन की सुरक्षा,मौसम और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनी पर लगातार नजर रखने की भी जानकारी दिया।

error: Content is protected !!