तालाब में नहाते समय दो मासूमों की डूबने से हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के दुबौलिया थाना अन्तर्गत निदूरी ग्राम में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना के मुताबिक गांव के दक्षिण स्थित तालाब में स्नान करने गए दोनों मासूमों की डूबने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।

मृतकों की पहचान मोहम्मद अहमद 11 पुत्र यूसुफ तथा नफीस अहमद पुत्र मुख्तार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों बच्चे तालाब में मछली पकड़ने के बाद स्नान कर रहे थे इसी दौरान उक्त हादसा हुआ।

error: Content is protected !!