अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम अशीष राय द्वारा शुक्रवार को दिए गए इस्तीफे के कारण रिक्त हुए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर राष्ट्रीय लोकदल की कार्यकारिणी द्वारा बस्ती राजा ऐश्वर्यराज सिंह को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।

उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्य राज सिंह के पिता स्वर्गीय राजा लक्ष्मेश्वर सिंह जनता दल से बस्ती सदर विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए थे। उनकी मां रानी आशिमा सिंह भारतीय रेल सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पद से अवकाश प्राप्त हैं। राजा ऐश्वर्य राज सिंह विगत 2022 के विधानसभा चुनाव में बस्ती सदर सीट से राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें पराजय का मुख देखना पड़ा था।
सूत्रों के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के पुत्र और वर्तमान समय में एनडीए सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री के पद पर कार्यरत जयंत चौधरी के काफी करीबी बस्ती राजा ऐश्वर्य राज सिंह माने जाते हैं। फिलहाल उनकी सौम्य छवि के लोग काफी कायल हैं।


