अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लालगंज थाना क्षेत्र के कांवरिए की हुई दर्दनाक मौत

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के छावनी थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर शनिवार की देर रात अवधेश सिंह ढाबे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक कांवरिया युवक की दर्दनाक मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत महसो ग्राम निवासी हरिओम सोनी 20 पुत्र स्व.योगेंद्र सोनी अयोध्या धाम से जल भरकर बाबा भदेश्वर नाथ में चढ़ाने के लिए आ रहा था। उक्त कांवरियों का जत्था अभी अवधेश सिंह ढाबे के पास पहुंचा था कि ट्राली में मौजूद अन्य कांवरियों के मुताबिक हरिओम की तबियत कुछ खराब थी तो वह दवा लेने के लिए ट्राली से उतर रहा था कि इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष छावनी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह नें युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना कारित करने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!