अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
मंडल क्रिकेट एसोसिएशन, गोरखपुर से संबद्ध उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के तत्वावधान में अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल का आयोजन 11 अगस्त से बस्ती में किया जाएगा। ट्रायल का पहला चरण पचपेड़िया रोड स्थित सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर होगा। इसमें बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जिलों के यूपीसीए में पंजीकृत खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे।
ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को 11 अगस्त को सुबह नौ बजे सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी (सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंपस), द्विजेश मार्ग, पचपेड़िया, निकट रोडवेज, बस्ती पहुंचना होगा। खिलाड़ियों के लिए यूपीसीए की मूल पंजीकरण स्लिप और मूल आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया गया है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों की फोटो कापी अथवा प्रिंटआउट मान्य नहीं होंगे।
मंडल क्रिकेट एसोसिएशन और सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी प्रबंधन ने पात्र खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की है। एकेडमी के निदेशक और बीसीसीआई लेवल-वन कोच अनिकेत उपाध्याय नें बताया कि यह आयोजन बस्ती में प्रोफेशनल क्रिकेट के विकास और युवा प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने ट्रायल के आयोजन के लिए मंडल क्रिकेट एसोसिएशन गोरखपुर का आभार जताया।


