अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
बस्ती जनपद से पूर्व सांसद एवं वर्तमान समय में असम के प्रभारी हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान प्रदेश में आसन्न स्थानीय निकाय चुनाव हेतु प्रदेश प्रभारी पद पर मनोनीत किया गया है।

उक्त आशय की सूचना राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा दिया गया है। हरीश द्विवेदी के साथ-साथ चंद्रशेखर बावनकुले मंत्री महाराष्ट्र सरकार, राजेंद्र सिंह पटेल सांसद, संगीता यादव सांसद, रोहन गुप्ता, रविंद्र इंद्राज सिंह मंत्री दिल्ली सरकार को सह प्रभारी घोषित किया गया है। उक्त नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।


