द डिवाइन हॉस्पिटल एवं द डिवाइन फाउंडेशन ट्रस्ट नें एसबीआई में लगाया मधुमेह जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

द डिवाइन हॉस्पिटल बस्ती एवं द डिवाइन फाउंडेशन ट्रस्ट की पहल पर भारतीय स्टेट बैंक की कोर्ट एरिया शाखा, बस्ती में मधुमेह जागरूकता एवं व्यापक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार और सीसीएम क्रेडिट अवधेश श्रीवास्तव नें संयुक्त रूप से किया।

शिविर में द डिवाइन हॉस्पिटल के निदेशक एवं द डिवाइन फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार सिंह, ट्रस्ट की सचिव एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ. स्नेहा चौहान तथा डॉ. मनीष चौधरी नें लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

इस दौरान बैंक के सभी कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्राहकों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में रक्तचाप, एचबीए1सी, यूरिक एसिड, न्यूरोपैथी और मधुमेह जोखिम आकलन सहित विभिन्न परीक्षण किए गए। चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को मधुमेह से बचाव, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम के दौरान द डिवाइन हॉस्पिटल की ओर से राज कुमार, विनय कुमार, सचिन, अभिषेक और योगेंद्र उपस्थित रहे तथा शिविर के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग किया। बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

द डिवाइन हॉस्पिटल और द डिवाइन फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य लोगों में मधुमेह एवं उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय रहते जोखिम की पहचान करना है। बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना की।

error: Content is protected !!