अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
पवित्र श्रावण मास में काशी स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों मे से एक बाबा विश्वनाथ जी को जलाभिषेक करने आए ओडिशा निवासी एक वृद्ध अपने छ: साथियों से बिछड़कर भटकते हुए बस्ती जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र में पहुंच गए। भटके हुए वृद्ध की सूचना मिलने पर दुबौलिया पुलिस उन्हें थाने ले जाकर पूछताछ किया और परिजनों से संपर्क कर उन्हें सुरक्षित सुपुर्द करने की पहल की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओडिशा के गंजाम जनपद निवासी डी.गोला प्रधान अपने छ: साथियों के साथ बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में जलाभिषेक करने आए हुए थे। जलाभिषेक के दौरान वह अपने साथियों से बिछड़ गए और भटकते हुए दुबौलिया थाना क्षेत्र में पहुंच गए। वृद्धावस्था के कारण पुलिस नें उन्हें थाने लाकर उनकी जानकारी जुटाई और परिजनों से संपर्क किया।
पुलिस की सूचना पर सीमांचल जेना निवासी तलसारा,थाना कोडला,जिला गंजाम,ओडिशा, शुक्रवार 14 अगस्त को दुबौलिया थाने पहुंचे और पुलिस नें आवश्यक पहचान व जानकारी की पुष्टि करने के बाद डी.गोला प्रधान को उनके साथ स्थायी रूप से सुपुर्द कर दिया। अपने परिवार के सदस्य को सुरक्षित पाकर परिजनों नें दुबौलिया पुलिस का आभार जताते हुए पुलिसकर्मियों की भूरि-भूरि प्रशंसा किया।


