घर में टाइल्स लगाते समय करंट की चपेट में आए युवक हुई दर्दनाक मौत

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम हुए एक अकस्मात दुर्घटना में एक युवक की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के धरमूपुर ग्राम निवासी अंकुर पुत्र रामखेलावन बगल के गांव में टाइल्स लगाने गया हुआ था। जहां पर शुक्रवार की शाम काम करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!