अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े बाइक पर बहू को बैठाकर ले जा रहे बुजुर्ग को स्कार्पियो सवारों नें पीट-पीटकर हत्या कर दिया।
पूरा मामला गोरखपुर जनपद गोला थाना क्षेत्र का है। जहां के धौरहरा ग्राम निवासी झिनकू दुबे बहू के साथ बाइक से गोरखपुर मजिस्ट्रेट के सामने 164 सीआरपीसी का बयान दर्ज कराने जा रहे थे। परिजनों के अनुसार वह अभी गोला-कौड़ीराम मार्ग पर देवकली ग्राम के पास पहुंचे थे कि स्कार्पियो सवारों नें झिनकू दुबे की बाइक में ठोकर मार दिया जिससे बाइक, स्कार्पियो में फंस गई और उस पर सवार झिनकू और उनकी बहू दोनों नीचे गिर गए।
बहू गुड़िया के अनुसार स्कार्पियो सवारों नें उनके ससुर को कुचलकर फिर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कार्पियो से आए मनबढ़ों नें बाइक सवार झिनकू दुबे और उनकी बहू को कुचलने का प्रयास किया। ठोकर लगने से दोनों नीचे गिर गए तो गाड़ी से निकले चार लोगों नें रॉड और डंडे से झिनकू को पीटा। बहू ने खेतों में भागकर जान बचाई। घायलवस्था में झिनकू दूबे 62 को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों नें उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में बहू गुड़िया की तहरीर पर प्रधान रामेश्वर दुबे, उनके दोनों भाईयों और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
पुलिस घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ किया।
आरोप है कि चार लोग राॅड और डंडा लेकर स्कार्पियो से बाहर निकले और झिनकू दुबे की पिटाई शुरू कर दिया। यह सब देखकर अगल-बगल खेत में काम कर रहे लोग बचाने के लिए दौड़े तब तक स्कर्पियो सवार फरार हो गए। घायल झिनकू को उनके परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि धौरहरा निवासी झिनकू दुबे और वर्तमान ग्राम प्रधान रामेश्वर दुबे के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद है। इसमें दीपावली के दिन ग्राम प्रधान के भाइयों नें झिनकू दुबे को पीट दिया था। झिनकू ने तहरीर देकर थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था।
कुछ दिन बीत जाने के बाद झिनकू नें प्रधान रामेश्वर दुबे के पिता को पीट दिया। तहरीर थाने में पड़ी और मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। यहीं से दोनों परिवार में तनाव हो गया। गांव के लोगों नें बताया कि झिनकू दुबे अपनी बहू को लेकर गोरखपुर अपने केस में 164 का बयान दर्ज कराने जा रहे थे, तभी घटना हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस स्कार्पियो से वारदात की गई, उस पर ग्राम प्रधान रामेश्वर दुबे का पोस्टर लगा था। झिनकू दुबे तीन बच्चों के पिता थे। सभी का विवाह हो चुका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।