भारतीय जनता पार्टी शीघ्र घोषित करेगी अपने मंडल अध्यक्षों के नाम

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

पूरी दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी द्वारा अतिशीघ्र अपने मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह से संगठन पर्व के अन्तर्गत सम्पूर्ण प्रदेश में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारियों सहित मंडल अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया आरंभ की गई थी, इसके लिए पार्टी द्वारा प्रभारियों की नियुक्ति कर संगठन को मजबूत करने के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित किया गया था।

सूत्रों के अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में आधे से अधिक मंडल अध्यक्षों का चयन कर लिया गया है, शीघ्र ही इनके नामों की घोषणा पार्टी स्तर से कर दिया जाएगा,शेष बचे हुए मंडल अध्यक्षों के नाम जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे।

error: Content is protected !!